गाजीपुर, अगस्त 4 -- सेवराई। स्थानीय गांव स्थित बिरब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में रविवार को वार्षिक पूजा पर अखंड हरिकीर्तन का आयोजन वैदिक विधि-विधान के साथ हुआ। सावन माह के शुक्ल पक्ष में प्रति वर्ष आयोजित होने वाला यह अनुष्ठान ग्रामीणों की आस्था और श्रम का प्रतिफल है, जिसमें श्रद्धालु जन बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान की सबसे खास बात यह मानी जाती है कि चाहे क्षेत्र में कितनी ही भीषण गर्मी या सूखा पड़ा हो, लेकिन हरिकीर्तन के दौरान या उसके तुरंत बाद वर्षां अवश्य होती है। यही कारण है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि कृषि की दृष्टि से भी लोगों के आस्था को लेकर भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रामीणों का मानना है कि बिरब्रह्म बाबा की कृपा से हर वर्ष इस हरिकीर्तन के साथ वर्षा होती है, जिससे खेतों को संजीवनी मिलती है। यही पर...