धनबाद, फरवरी 8 -- झरिया, प्रतिनिधि। भगतडीह परसाटांड़ स्थित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को आचार्य संदीप मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ साथ विभिन्न अनुष्ठान कराया। इसके बाद विधिवत 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत गणेश वंदना के साथ कीर्तन मंडली के कलाकारों ने की। हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे.. हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे हरे.. से मंदिर गुंजता रहा। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में श्री संकट मोचन दल के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का सराहनीय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...