बलिया, दिसम्बर 11 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामसभा हुसेनपुर में नाबदान और शौचालयों का दूषित पानी पिछले आठ माह से ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक पोखरे में गिर रहा है। इससे पोखरे का पानी न सिर्फ प्रदूषित हो रहा है बल्कि आसपास दुर्गंध फैलने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, मामला संज्ञान में आने के बाद गुरुवार को मौके पर पहुंचे बीडीओ विनोद कुमार बिंद ने ग्राम प्रधान को फटकार लगाते हुए तत्काल नाला निर्माण कराने और आरओ प्लांट चालू कराने को कहा। अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी। मंदिर के पुजारी मदन तिवारी, ग्रामीण रामायण सिंह और संग्राम सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज तथा खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद को शिकायती पत्र...