रामगढ़, मई 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि शहर के किला मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को मंदिर के प्रधान पुजारी, कर्मकांडी, ज्योतिषाचार्य पंडित गोविंद बल्लभ शास्त्री एवं सहायक पुजारी पंडित मुरारी मोहन शर्मा की अगुवाई में डॉक्टर संजय प्रसाद सिंह का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। मंदिर प्रांगण में उपस्थित विद्वान ब्राह्मणों ने अपने मुखारविंद से वैदिक मंत्रोच्चारण एवं मंगलाचरण के बाद डॉ सिंह के मस्तक पर तिलक लगाया। विद्वत ब्राह्मणों की गरिमामयी उपस्थिति में रामगढ़ जिला के जाने-माने शिक्षाविद एवं लेखक डॉ संजय प्रसाद सिंह को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तदुपरांत प्रधान पुजारी पंडित गोविंद शास्त्री ने लेखक की ओर से स्वलिखित पुस्तक संस्कृति-संस्कार के सुपथ के बारे में लोगों को बताते हुए कहा कि यह पुस्तक समाज में व्यवहारिक विचारों और स...