रामपुर, फरवरी 8 -- विश्व हिंदू परिषद के नगराध्यक्ष शोभित गुप्ता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। कहा है कि मिलक कोतवाली क्षेत्र की रेबड़ी चौकी के अंतर्गत एक मंदिर के समीप मांस व मछली की बिक्री की जा रही है। मंदिर के पास इस तरह की गतिविधियां धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुलिस ने मांस और मछली की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...