सिमडेगा, फरवरी 9 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हाटिंगहोडे स्थित श्री श्री 1008 गौरी शंकर मंदिर के चौथा स्थापना दिवस के अवसर पर अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कार्यक्रम के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर कोयल नदी पहुंची। जहां पुरोहित अमित पति के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्ग होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। जहां कलश स्थापना किया गया। वहीं नामकरण संस्कार के बाद अखंड हरि कीर्तन शुरु हुआ। अखंड हरी कीर्तन में आसपास के गांव के ग्रामीण काफी संख्या में शामिल हुए हैं। मौके पर पुरोहित अमित पति, यजमान अघनु सिंह पत्नी चिंता देवी, गौरीशंकर मंदिर ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में धाधु ओहदार, उमेश चंद्र साहु, शिबु ओहदार, जीतेंद्र ओहदार, राजे...