मिर्जापुर, जनवरी 28 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में एक पूर्व सैनिक अपने निजी सुरक्षा कर्मी के साथ शस्त्र लेकर पहुंच गया। उस समय डीएम प्रियंका निरंजन मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रही थी। उन्होंने झांकी से अंदर देखा तो सुरक्षा कर्मी के कमर में पिस्टल की मुठिया दिख गई। डीएम ने तत्काल उसे मंदिर से बाहर निकलवा दिया। वहीं दर्शन पूजन कराने वाले पुरोहित को नोटिस देकर तीन माह तक मंदिर पर प्रवेश करने से रोक दिया। इसकी जानकारी होते ही पण्डा समाज के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि झारखंड से कुछ दर्शनार्थी सोमवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आए थे। दर्शनार्थियों को एक पुरोहित दर्शन पूजन के लिए लेकर गर्भगृह के अंदर पहुंच गया। उसके साथ मौजूद निजी सुरक्षा कर्मी पिस्टल लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.