सीतामढ़ी, जनवरी 24 -- पुपरी। पुपरी शहर के प्रसिद्ध लक्ष्मीनारायण लाल मंदिर के 75 साल पूरा होने पर हीरक जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर मुख्य यजमान व कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश कुमार बुबना द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया। वहीं मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के बाद सामूहिक मंगल पाठ की गई। इसमें सूरत से आई वर्षा सोनी व सिधार्थ शर्मा द्वारा संगीतमय मंगल पाठ कराया गया। एक सौ से अधिक महिला व पुरुष सज धज कर मंगल पाठ में भाग लेकर सामूहिक मंगल पाठ किया ,जो आकर्षक का केन्द्र बना रहा। वहीं मंगल पाठ के दौरान प्रस्तुत भजन पर एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकी व नृत्य प्रस्तुत किया गया। हीरक जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरुषोत्तम बुबना, राजू बुबना, अमित बुबना, केशव, ब्रजमोहन चौधरी भूषण, संतोष सानू आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.