रामनगर, अक्टूबर 4 -- उत्तराखंड के रामनगर में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। शुक्रवार की तड़के, जब सारा शहर नींद में डूबा था, एक जंगली हाथी ने गर्जिया मंदिर के पास बने पुल की 50 सीढ़ियां चढ़कर सबको हैरान कर दिया। करीब दस मिनट तक पुल पर टहलने के बाद यह मेहमान अपनी ही शान में सीढ़ियों से उतरकर जंगल की ओर लौट गया।पुजारी ने बताया आंखों देखा हाल गर्जिया मंदिर के पुजारी मनोज पांडे ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे, जब चारों ओर सन्नाटा पसरा था, एक विशालकाय हाथी जंगल से निकलकर मंदिर की ओर बढ़ा। उन्होंने बताया, 'हाथी ने बड़े आराम से पुल की 50 सीढ़ियां चढ़ीं और कुछ देर तक पुल पर खड़ा रहा। फिर उसी शांत अंदाज में सीढ़ियां उतरकर जंगल में गायब हो गया।' पुजारी के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब हाथी ने ऐसा कारनामा किया हो। इससे पहले भी गर्जिया पुल पर हाथी की चहलकदमी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.