उरई, नवम्बर 12 -- उरई। लक्ष्मी नारायण मंदिर पर भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने की कोशिश करने वालों पर ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिल रिसीवर नियुक्त की मांग की है। बुधवार को ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित प्रतिनिधि मंडल के साथ डीएम से मिल घंटाघर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर भू माफिया द्वारा अवैध कब्जा करने की कोशिश की शिकायत की। शिकायती पत्र देते हुए बताया मंदिर पर लोग कब्जा करना चाह रहे हैं। जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मांग की है कि जब तक मंदिर का निस्तारण न्यायालय से ना हो उस समय तक के लिए मंदिर की देखभाल करने के लिए रिसीवर नियुक्त करने की मांग की। जिससे मंदिर सुरक्षित रहे। इस दौरान जितेंद्र कुमार, अनुरोध सिंह, दिनेश कुमार, आलोक उपाध्याय, अजय सहित मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.