काशीपुर, फरवरी 19 -- बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी स्थित देवी मंदिर में हुई चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को खुलासा किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की नकदी और मंदिर की गुल्लक बरामद कर ली है। सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी दीपक कौशिक ने बताया कि 15 फरवरी की रात सुल्तानपुर बाजार स्थित देवी मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दान पात्र (गुल्लक) चोरी कर ले गए थे। मामले में अजय कुमार गुप्ता ने 17 फरवरी को तहरीर दी थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार रात पुलिस टीम ने कोसी नदी के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने मंदिर में चोरी की घटना स्वीकार की। आरोपियों की पहचान इरशाद पुत्र अब्दुल रहीम और अनुज दिवाकर पुत्र विनोद निवासी आदर्श नगर सुल्तानपुर पट्टी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.