हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि सदर थाना पुलिस ने शहर के एक मंदिर का दान पेटी तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। यह जानकारी सदर थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों शहर के कुम्हार टोली नाला पारा मंदिर के दान पेटी से 10 हजार 895 रूपये चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 375/25 दर्ज किया गया था। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में आरोपी आर्यन कुमार वर्मा निवास स्थान रामनगर देवी मंडप को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...