कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक श्रीराम ने कहा कि हिन्दू मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि संस्कार, शिक्षा, प्रशिक्षण और शक्ति के केन्द्र बनने चाहिए। समय की मांग है कि इन केन्द्रों से लोगों को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया जाए, तभी भक्ति के साथ शक्ति का निर्माण संभव होगा। वे सीसामऊ स्थित श्री ठाकुर राधाकिशन जी महाराज बिराजमान मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मंदिर में संचालित सिलाई एवं ब्यूटीशियन केन्द्र की 40 प्रशिक्षित बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान विभिन्न समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रान्त संघचालक भवानी भीख विशिष्ट अतिथि रहे। साथ ही मंदिर की वेबसाइट का लोकार्पण तथा दानदाताओं द्वारा प्रदत्त कम्प्यूटर, प्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.