उरई, जनवरी 6 -- जालौन। मंदिरों में भक्तों की सुविधा के लिये अस्थायी शौचालय बनाये जाने की मांग नगर के समाज सेवियों ने स्थानीय प्रशासन सहित नगर पालिका से की। समाज सेवी प्रधुम्न दीक्षित, भगवती मिश्रा, अरुण शुक्ला, विजय आदि ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सरकार साफ सफाई पर जोर दे रही है पर जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। नगर के प्रमुख मंदिर छोटी माता, द्वारिकाधीश मंदिर, के पास पहले लघुशंका गृह बने थे। विकास के नाम पर इन्हें हटा दिया गया। पुराने लघुशंका गृह हटा देने के बाद नए लघुशंका गृह का निर्माण आज तक नहीं कराया गया है। बंबई वाला मंदिर, छोटी माता, द्वारिकाधीश, बड़ी माता मंदिर समेत आसपास लगभग आधा दर्जन प्रमुख मंदिर है। इन मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त प्रतिदिन दर्शन करने आते हैं। मंदिरों के आसपास लघुशंका गृह न होने के कारण मंदिर में आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.