श्रावस्ती, जुलाई 10 -- गिरंटबाजार। मंदिरों में लगे हैंडपम्प कई महीनों से खराब है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जमुनहा विकास क्षेत्र के केवटनपुरवा स्थित गांवट माता मंदिर में लोगों की सुविधा के लिए जलनिगम का हैंडपम्प लगा हुआ है। यह हैंडपम्प बीते कई महीनों से खराब है। इस हैंडपम्प से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की पानी की जरूरत पूरी होती थी। साथ ही राहगीर भी पानी पीते थे। अब लोगों को समस्या हो रही है। इसी तरह इसी विकास क्षेत्र के मधवापुर घाट मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में लगा हैंडपम्प कई महीनों से खराब है। जिसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.