मधुबनी, सितम्बर 24 -- मधुबनी। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को मां ब्रह्मचारिणी व भगवान रेमंत की पूजा हुई। मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान और तप की देवी हैं। इनकी आराधना से जीवन में संयम और अनुशासन आता है। सुबह से देवी मंदिरों एवं घरों में लोग विधि विधान से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा किया। घोड़े पर बैठे भगवान रेमंत के प्रतिमा का भी प्राण प्रतिष्ठा की गई। मान्यताओं के अनुसार किसी भी पूजा स्थल पर होने वाले अनुष्ठानों का इन्हें रक्षक माना गया है। शहर के गिलेशन बाजार, भौआड़ा पुरानी दुर्गा मंदिर, कोतवाली चौक, गोशाला चौक, सप्ता आर के कालेज गेट, गंगासागर काली मंदिर परिसर में माता की पूजा हो रही है। दुर्गासप्तशती के पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया है। स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर के पुजारी पंडित पंकज झा शास्त्री ने बतााय कि मां ब्रह्मचारिणी तपस्या और...