कन्नौज, सितम्बर 25 -- कन्नौज, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को माता के तीसरे स्वरूप मां आदिशक्ति चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। देवी मंदिरों भक्तों ने माता को चुनरी, नारियल, धूप, दीप, नवैद्य अर्पित किया और आरती उतारी। देवी मंदिरों पर सुबह से शाम तक घंट घड़ियाल बजते रहे, और माता के जयकारे की गूंज होती रही। दुर्गा पूजा पंडालों ने भी आकार ले लिया है। यहां बिजली की लाइटों की सजावट शुरू हो गई है। वहीं माता फूलमती मंदिर, काली देवी मंदिर और माता सिंह वाहिनी मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। नवरात्र पर्व पर आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी देखने को मिलीं। शहर के सन्मार्ग पंडाल में कलश सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उ...