छपरा, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर शहर के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक बेलपत्र अर्पित कर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना छपरा, हमारे प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न शिवालयों में गुरुवार की भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लग गईं। पौ फटने से पहले ही भक्त मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने लगे। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शहर के धर्मनाथ मंदिर, शिवशक्ति मंदिर, मासूमेश्वर मंदिर, पंकज सिनेमा रोड स्थित शिव पार्वती मूर्ति, कोर्टदेवी मंदिर तथा बटुकेश्वर मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने विधि-विधान से जल, दूध, भांग, धतूरा और बिल्वपत्र अर्पित कर भोलेनाथ से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पह...