बलरामपुर, जनवरी 1 -- बलरामपुर,संवाददाता। नए साल की पहली सुबह पर शहर के झारखंडी व शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों में ईष्टेवों की प्रार्थना व जलाभिषेक कर लोगों ने नए साल के शुभांकर होने का आशीर्वाद मांगा। सूर्यकुंड में डुबकी लगाकर मातारानी से आशीर्वाद लिया तो कथा सुनकर व प्रसाद चढ़ाकर लोगों ने विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। कई जगह भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में माता के भक्त शामिल हुए। इसके अलावा शहर से कई किलोमीटर दूर सोहेलवा ईको टूरिज्म क्षेत्र में भी नव वर्ष पर जश्न मनाने वालों से सराबोर रही। यहां लोगों न केवल सेंचुरी के अप्रतिम छटा को निहारा, बल्कि वन्यजीवों का दीदार कर नए साल के यादगार लम्हें को अपने कैमर में कैद भी किया। नववर्ष का जश्न तराई के लोगों ने अपने-अपने तरीके से मनाया। घड़ी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.