गुड़गांव, फरवरी 14 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी के प्रमुख शिवालयों पर रविवार सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। महादेव को गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित करेंगे। मंदिरों में विशेष सजावट और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वहीं कांवड़िये भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंच रहे हैं। आज इन मंदिरों में पर जलाभिषेक होगा: महाशिवरात्रि पर सिविल लाइंस स्थित भूतेश्वर मंदिर, राजीव नगर गुफा वाला, कादीपुर, रेलवे रोड स्थित प्रेम मंदिर, कादीपुर स्थित बाबा रतन दास मंदिर, सेक्टर-43 स्थित हनुमान मंदिर में जलाभिषेक के बाद भजन कीर्तन, भंडारे और झांकियां निकाली जाएंगी। मंदिरों पर महादेव को गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, और मिश्री के पंचामृत के साथ बिल्व पत्र, भांग-धतूरा, और श्वेत चंदन अर्पित करने के लिए त...