जमशेदपुर, सितम्बर 19 -- दुर्गापूजा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान की शुरुआत की गई है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं उपनगर आयुक्त जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। दोनों अधिकारियों ने पुष्प कचरा संग्रहण के लिए तैयार 8 विशेष वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत दुर्गापूजा सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर मंदिरों और पंडाल से निकलने वाले फूलों के कचरे को एकत्रित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के समय बड़ी मात्रा में पुष्प कचरा उत्पन्न होता है। यदि इसका वैज्ञानिक प्रबंधन न हो तो यह पर्यावरण को प्रदूषित करता है। इस पहल के जरिए संग्रहित फूलों को खाद और अन्य पुनर्चक्रण योग्य उत्पादों में परिवर्तित किया जाएगा। इससे न केव...