बांका, फरवरी 23 -- बौंसी, नगर प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में रविवार को मंदार स्थित पवित्र पापहरिणी सरोवर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में मिशन के सदस्य, स्थानीय श्रद्धालु तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही मिशन के स्वयंसेवक सरोवर परिसर में एकत्रित हुए और घाटों, सीढ़ियों व आसपास फैले कचरे को साफ किया। स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक, गंदगी और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया। छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। मिशन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना हम सभी...