बांका, जनवरी 4 -- बौंसी। निज संवाददाता अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार साह ने अधिकारियों के साथ मेला एवं पापहरणी मेला की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेला अवधि में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु चिन्हित पार्किंग स्थलों का जायजा लिया गया। बड़े वाहनों के ठहराव के लिए प्रखंड कार्यालय बौंसी के समीप, सीएनडी क्षेत्र अंतर्गत खेल मैदान के पास, बंशीपुर एवं रेलवे मैदान के समीप निर्धारित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि पापहरणी सरोवर से मंदार पर्वत तक के मार्ग में अस्थायी दुकानों का अतिक्रमण ...