बांका, फरवरी 23 -- बौंसी, निज संवाददाता। मंदार पर्वत स्थित आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज के भव्य मंडप परिसर में रविवार को नि:शुल्क दहेज-मुक्त सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिलों से आए युवक-युवतियों ने भाग लिया। पंडित अवधेश ठाकुर के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई गईं। विवाह से पूर्व प्रत्येक जोड़े की आयु की विधिवत जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें दहेज-मुक्त विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया। आयोजकों के अनुसार प्रारंभिक रूप से 21 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था,जबकि सभी औपचारिक प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद 18 जोड़े विधिवत विवाह बंधन में बंधे। इनमें हिंदू एवं आदिवासी समुदाय के नवदम्पति शामिल रहे। समारोह के उपरांत भव्य प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या मे...