चित्रकूट, अक्टूबर 27 -- छठ पूजा को लेकर पुल घाट में महिलाओं की जुटी रही भीड़ सुरक्षा को सतर्क रहा पुलिस प्रशासन, एसपी ने लिया जायजा 27 सीएचआई-10: पुल घाट कर्वी में मंदाकिनी तट पर छठ पूजा करती महिलाएं। चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में सोमवार की शाम छठ पूजा के दौरान पुल घाट कर्वी व रामघाट में मंदाकिनी तट पर सुहागिन महिलाओं की भीड़ जुटी रही है। महिलाओं ने मंदाकिनी की जलधारा में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही नदी तट पर विधि-विधान से पूजा कर परिवार के सुखमय जीवन की मंगल कामना की। सोमवार की शाम पांच बजे नए वस्त्र धारण कर नदी तट पहुंची महिलाओं ने छठ मैया की पूजा की शुरुआत गीली मिट्टी से वेदी तैयार करने के बाद की। चार दिन चलने वाले व्रत का पारण मंगलवार को होगा। जिसमें महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य दें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.