चित्रकूट, मई 25 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र मंदाकिनी नदी को अविरल और सदानीरा बनाए रखने के लिए दीनदयाल शोध संस्थान की अगुवाई में यूपी-एमपी ने स्वच्छता अभियान शुरु किया है। इस अभियान में धर्मनगरी के साधू-संतों से लेकर विभिन्न संगठनों के साथ ही समाजसेवी शामिल है। एक दिन पहले तीन दिवसीय अभियान को लेकर गोष्ठी आयोजित कर रणनीति बनाई गई थी। अभियान के दूसरे दिन रविवार को मंदाकिनी के रामघाट व राघव प्रयाग घाट में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें यूपी सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री रामकेश निषाद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों आदि ने श्रमदान किया। सभी ने करीब एक घंटे तक मंदाकिनी से कचरे को बाहर निकाला। जलशक्ति मंत्री खुद डलिया में कचरा भरकर ट्राली में डालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.