भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर। स्थानीय गंगा धाम (मंदरोजा) में देसी दवा खाना द्वारा लू कारण व बचाव विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वैद्य देवेंद्र कुमार गुप्त ने अध्यक्षता की और डॉ. जयंत जलद ने संचालन किया। मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र प्रसाद शर्मा और विशिष्ट अतिथि डॉ. रतनलाल मिश्रा मंच पर उपस्थित थे। डॉ. जलद ने बताया कि मार्च से जुलाई लू लगने का समय होता है और शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने पर लू लग सकती है। खासकर दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। अध्यक्ष वैद्य देवेंद्र गुप्त ने लू से बचाव के लिए नींबू पानी, जल, दही, छाछ, खीरा, खरबूजा, तरबूज, धनिया और पुदीना के सेवन के साथ प्याज का उपयोग महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर डॉ. रंजन ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.