मेरठ, दिसम्बर 27 -- खरखौदा। धीरखेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव कैली में एक मंदबुद्धि युवक को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया। इसमें तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। इस दौरान दो नामजद सहित कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कैली निवासी सुमित पुत्र बाल किशन ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम मंदबुद्धि युवक राकेश उनके घर आ गया था। उन्होंने थोड़ा धमकाकर उसे अपने घर जाने को कह दिया था। इसके बाद अन्य लोग आ गये और गाली गलौज करने लगे। उस समय तो मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद अंकित पुत्र बिरम सिंह, अंकुर पुत्र अमरपाल अन्य साथियों को लेकर वहां पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। आरोप है कि युवकों ने फायरिंग भी की। पथराव में सुमित पुत्र बाल किशन, चंद्रवती पत्नी ब...