गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता सिविल लाइंस स्थित निपाल क्लब परिसर में मंगलवार को नई दिशा फाउंडेशन की तरफ से 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से किया गया। परिसर में मौजूद लोगों ने बैंड-बाजे की धुनों की धुनों के बीच फूलों की वर्षा और तिलक लगाकर नए जोड़ों का स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार और शहनाइयों की गूंज के बीच पूरा परिसर उत्सव में डूबा रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नई दिशा फाउंडेशन की संस्थापिका सुधा मोदी ने भावुक स्वर में कहा कि बेटियां किसी भी दृष्टि से अभिशाप नहीं, बल्कि परिवार और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। कन्यादान महादान है और सामूहिक विवाह जैसी पहल बेटियों को गरिमा, परिवारों को संबल और समाज को सही दिशा देती है। उन्होंने आगे कहा कि नई दिशा फाउंडेशन का उद्देश्य केवल विवाह कराना नहीं, बल्कि बेटियों के आत्मसम्मान...