गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित संकल्प सिद्धि स्थल पर सोमवार से दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत हो गई। पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना से उत्सव का शुभारंभ किया गया। दुर्गा पूजा का आयोजन संकल्प सिद्धि फाउंडेशन की तरफ से किया जा रहा है। पूजा 22 सितंबर से दो अक्तूबर तक पूरे दस दिन चलेगी। पहले दिन सोमवार को सुबह नौ बजे पंच कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू हुई। इस अवसर पर पारंपरिक वैदिक विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा संपन्न की गई। पूजा समिति के राजीव झा ने बताया कि मां शैलपुत्री सौभाग्य की देवी माना जाता है। मां शैलपुत्री की उपासना से जीवन में सुख, समृद्धि एवं स्थिरता की प्राप्ति होती है। राजीव झा ने बताया कि पांच आचार्य पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।...