उन्नाव, जून 7 -- उन्नाव। माखी के टीकादास धाम में हनुमंत महायज्ञ के छठे दिन धार्मिक अनुष्ठान व हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सुबह मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कराई गई। वहीं शाम को यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां डाली। टीकादास धाम में हनुमंत महायज्ञ के छठे दिन यज्ञ मंडप में सुबह विभिन्न देवी देवाताओं का मंत्रोच्चार के बीच पूजन.अर्चन कराया। दोपहर से शुरू हुआ महायज्ञ शाम तक चलता रहा। यज्ञ में यजमानों ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। मुख्य यज्ञाचार्य अंकुर मिश्रा, पुनीत मिश्रा, गोपाल वाजपेई, विशाल, आशीष, विजय, अमन आदि आचार्यों ने पूजन कराया। वहीं विनोद सिंह, मनोज मिश्रा, संजय सिंह, भोला सिंह, पप्पू सिंह सहयोगी की भूमिका में रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...