गाजीपुर, मार्च 6 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बुढ़वा महादेव मंदिर में मंगलवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ (शांतिकुंज, हरिद्वार) की ओर से चार दिवसीय 108 कुंडीय नारी शक्ति राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यह आठ मार्च तक चलेगा। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्या, मंडप पूजन किया। तत्पश्चात, सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु गंगाजल भरे कलश के साथ यात्रा निकाली। यज्ञस्थल से शुरू कलश यात्रा ने विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। महायज्ञ के लिए हवन कुंड, मंच-पंडाल और साधु-संतों के लिए कुटिया का निर्माण पूरा हो चुका है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राय ने बताया कि महायज्ञ पांच से आठ मार्च तक चलेगा। इस ...