रामपुर, मार्च 11 -- आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वाधान में आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष तथा ऋषिबोधोत्सव के उपलक्ष्य में 12 दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम का समापन हो गया। सोमवार को क्षेत्र के ग्राम राठौंडा स्थित गुरुकुल दयानंद सेवाश्रम वेद मंदिर के प्रांगण में वेद प्रचार का अंतिम दिवस पर प्रधान गंगाराम आर्य के सभापतित्व एवं गुरुकुल प्राचार्य आदित्य शास्त्री के संचालन में गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा कौशल प्रदर्शन, अतिथियों का सम्मान तथा वैदिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वृद्ध जनों के सम्मान के साथ संपन्न कराया। इस दौरान सुबह नो बजे से ग्यारह तक वैदिक महायज्ञ गुरुकुल के प्राचार्य आदित्य शास्त्री के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। जिसके बाद यज्ञ-प्रसाद के रूप में भोजन कराया गया। जिसके बाद दूसरे चरण के सत्र में सर्वप्रथम वैदिक क्षेत्र में...