बोकारो, फरवरी 18 -- नावाडीह। चंपाई सोरेन की सरकार में मधुपूर विधायक हफीजुल हसन अंसारी व डुमरी विधायक बेबी देवी को मंत्री बनाए जाने शनिवार को नावाडीह प्रखंड पहुंचने पर दोनों मंत्रियों को झामुमो नेताओं-कार्यकर्ताओं द्वारा बिनोद चौक पर माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। इससे पहले नावाडीह पहुंचते ही दोनों मंत्रियों ने स्व बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सरकार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के झारखंड व झारखंडवासियों के हित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। झामुमो जिला सचिव जय नारायण महतो, संयुक्त सचिव बालेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो, 20 सूत्री के प्रखंड उपाध्यक्ष गणेश महतो ऊर्फ पारो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी, भोला महतो, मुकेश चौधरी, मिथलेश चौधरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...