मथुरा, जनवरी 29 -- प्रदेश के जल शक्ति एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार की देर सांय गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानबाग आश्रम में मत्था टेका और संकटमोचन हनुमान के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह यहां आयोजित हनुमान जी के वार्षिक महोत्सव में सम्मिलित होने आए थे। आश्रम पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने आश्रम के प्रमुख संत सियाराम दास महाराज से भेंट की। उन्होंने महाराज के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और काफी देर तक आध्यात्मिक चर्चा की। स्वतंत्र देव सिंह ने आश्रम में आम श्रद्धालुओं की तरह ही पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद और हनुमान जी की कृपा ही जनसेवा की शक्ति प्रदान करती है। वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे और धार्मिक कार्यक्...