फर्रुखाबाद, अगस्त 17 -- यूपी के फर्रुखाबाद में कई दिन से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने और उनसे संवाद करने जमापुर मोड़ पहुंचे योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने गांधी गांव की महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उनकी शिकायत रही कि बाढ़ से उनका सबकुछ तबाह हो गया, लेकिन प्रशासन की ओर से कम नुकसान दिखाया गया है। इसके अलावा उनकी बात न सुनने पर भी बाढ़ पीड़ितों ने मंत्री पर नाराजगी जताई। करीब 15 मिनट तक रुकने के बाद उनकी बातें बिना सुने मंत्री चलने लगे तो महिलाएं उनके पीछे-पीछे दौड़ने लगीं। पुलिस ने रोका तो उनसे धक्कामुक्की भी की। किसी तरह पुलिस ने महिलाओं को संभाला। मंत्री ने प्रशासनिक अफसरों को उनकी समस्याओं का निदान कराने को कहा है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.