रांची, अगस्त 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सोमवार को राज्य की ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। बंधु तिर्की ने इस दौरान पेसा कानून को लेकर तैयार प्रारूप में आवश्यक संशोधन से संबंधित सुझाव दस्तावेज सौंपा। बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड जैसे प्रदेश के लिए पेसा कानून महत्वपूर्ण है। इसलिए पेसा कानून का प्रभावशाली तरीके से लागू होना जरूरी है। पंचायती राज विभाग ने बेहतर प्रयास किया है और इसी प्रयास को सफल बनाने के लिए उन्होंने कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं। ये सुझाव ग्रामसभा की मजबूती और गांव के विकास सहित राज्य की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने के लिहाज से बहुमूल्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.