बाराबंकी, मई 28 -- बाराबंकी। कारागार मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। जो योजनाएं चल रही हैं, उसे कैसे पात्र तक पहुंचाया जाए, अधिकारी इसे लेकर गंभीर रहें। कानून व्यवस्था इतनी मजबूत हो कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दे या जिला। अधिकारी व्यवहारिक होकर जरूरतमंदों की बात सुने और उनकी जो समस्याएं हो उनका निस्तारण कराये। जिले के प्रभारी मंत्री श्री राही ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी सरकार की मंशानुसार कार्य करें, जिससे सभी योजनाओं का लाभ आम-जनमानस तक पहुंच सके। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने पूर्व दशम छात्रवृत्ति और दशमोत्तर छात्रवृत्ति के विषय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.