बोकारो, मार्च 17 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल, स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से गोमिया विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड से आए दर्जनों लोगों ने उनके मुरुबन्दा स्थित आवास में सोमवार को मुलाकात की। गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में मंत्री को अवगत कराया। दर्जनों लोगों ने विभिन्न मांगों से संबंधित मांगपत्र भी मंत्री को सौपते हुए निष्पादन करने की गुहार लगाई। गोमिया विधानसभा क्षेत्र से आए दर्जनों लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.