रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सितारगंज, संवाददाता। क्षेत्र के थारू समुदाय के हजारों लोगों की दशकों पुरानी मांग पूरी हो गई है। सितारगंज विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एक करोड़ 51 लाख की लागत से सिसौना में बने थारू विकास भवन का सोमवार को फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मंत्री बहुगुणा ने विकास की गति लगातार जारी रखने का भरोसा दिया। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने सिसौना में थारू विकास भवन के लिए भूमि हस्तान्तरित कराकर सीएम से थारू विकास भवन के लिए 1.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दिलाई। सोमवार को इस नविनिर्मित भवन का मंत्री ने लोकार्पण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कहा कि समाज के लोग अपने घर की तरह इस भवन की देखरेख करें। भवन बनने के बाद क्षेत्र की जनता अपने कार्यक्रम और शादियां, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.