बलिया, दिसम्बर 2 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद द्वारा बलिया के लोगों के प्रति विवादित बयान देने का मामला थमता नहीं दिख रहा है। अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग इसे लेकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बांसडीह कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह को तहरीर देकर मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उमाशंकर पाठक ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के ने जनपद के गौरव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा जनपद के लोगों को अपमानित किया है। इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस दौरान अभिजीत तिवारी सत्यम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.