हापुड़, फरवरी 11 -- 2016 में सरकार के प्रदेश में मनोरंजन कर मंत्री रहे मदन चौहान पर दो दिन पहले कार सवार युवकों द्वारा हाथ में निकाल कर तानी गई दो पिस्टल पुलिस आज तक नहीं तलाश पाई है। हालांकि पुलिस ने पहले कार स्वामी को पकड़ा और पूछताछ के बाद नाम उजागर होने पर दो युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस द्वारा घटना को रोडरेज बताने पर बुधवार को पूर्व राज्य मंत्री ने एसपी हापुड़ से मिलकर मामले को गंभीरता से लेने के लिए कहा है। दो दिन बाद भी पुलिस पूर्व राज्य मंत्री पर सरेराह तानी गई दो पिस्टलों को नहीं खोज पाई है। हालांकि पुलिस ने पहले कार स्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद तीन युवकों के नाम प्रकाश में आने पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिस्टल की बरामदगी न होने और मुख्य आरोपी को न पकड़े जाने पर बुधवार पूर्व राज्य...