रांची, जुलाई 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि सड़क पर घायल व्यक्ति के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराने के बजाय स्वास्थ्य मंत्री ने उसे टेंपो में लादकर अस्पताल भेजा। अपनी पीठ खुद थपथपाने वाले स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग का बंटाधार कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आए दिन ये खबरें आती हैं कि गरीबों, जरूरतमंदों को सरकारी एंबुलेंस नहीं मिल पाती। इससे अधिक शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है? एयर एंबुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार हकीकत में केवल फर्जी विज्ञापनों से अपनी वाहवाही लूटने में लगी है। मरांडी ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी जर्जर हो चुकी है कि खुद मंत्री और मुख्यमंत्री भी अपने या अपने परिजनों का इलाज राज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.