गाज़ियाबाद, जनवरी 10 -- गाजियाबाद। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण का सोशल मीडिया पर एक वीडिया खूब वायरल हो रहा है। जिसमें पर एक गाड़ी से वाईआईपी लगा स्टीकर साफ कर रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले मंत्री असीम अरुण जनपद में दौरे पर थे। मुरादनगर में एक कार्यक्रम में जाते समय उनके काफिले में एक गाड़ी चल रही थी जिसके पिछले शीशे पर अंग्रेजी में वीआईपी लिखा था। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और उसके बाद खुद ही उस स्टीकर को उतराने लगे। वायरल वीडियो में वह कह रहे हैं कि कोई वीआईपी नहीं होता। केवल जनता वीआईपी होती है। उनकी यह वीडियो काफी चर्चाओं में बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.