दुमका, जुलाई 11 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने गुरुवार को हंसडीहा-भागलपुर मार्ग पर कमराडोल में मंदार फिलिंग स्टेशन एचपी पेट्रोल पंप का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि इस पेट्रोल पंप के चालू होने से आस-पास के किसानों के साथ राहगीरों को डीजल, पेट्रोल लेने में अब सहूलियत होगी। इस दौरान पंप संचालक मनोज मंडल ने मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर पंप संचालक मनोज मंडल, रामदिवश जायसवाल , मतीन अंसारी, अशोक शर्मा, विभीषण यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.