नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को तिमारपुर स्थित ऑक्सीडेशन पॉन्ड का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों से परियोजना को लेकर जानकारी ली। लंबे समय से अधूरी पड़ी परियोजना को लेकर सवाल उठाने के साथ उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह परियोजना आप सरकार के भ्रष्टाचार का उदाहरण है। यहां 35 से 40 करोड़ रुपये सिर्फ घास और लैंडस्केपिंग पर, जबकि 45 करोड़ रुपये तालाब बनाने में खर्च किए गए हैं। 85 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद परियोजना आज तक पूरी नहीं हो सकी है। मंत्री ने कहा कि यह पैसा कहां खर्च किया गया, इसकी पूरी जांच होगी। इस परियोजना को यमुना को स्वच्छ करने के लिए एक टिकाऊ उपाय के तौर पर प्रचारित किया गया था। लेकिन अब यह खुद एक पर्यावरणीय और वित्तीय विफलता बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.