मेरठ, जनवरी 17 -- ज्वालागढ़ में हुए सोनू कश्यप की हत्या के मामले में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कड़े निर्देश जारी किए हैं। मंत्री ने घटना को 'रेयर ऑफ रेयर' करार दिया। पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से हरसंभव कार्रवाई की बात कही। सोनू हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री नरेंद्र कश्यप शुक्रवार शाम मेरठ पहुंचे। करीब एक घंटे तक मंत्री ने सर्किट हाउस में डीएम डॉ.वीके सिंह और एसएसपी विपिन ताडा से विचार विमर्श किया। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा मामले की संवेदनशीलता देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी है। आरोपी के बालिग या नाबालिग होने को लेकर संशय दूर करने को उसका विधिवत मेडिकल टेस्ट होगा। घटना के तार मुजफ्फरनगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.