लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों का प्रस्तावित निजीकरण वापस लेने की मांग की है। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि जब ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल सुधार का दावा कर रहे हैं तो उन्हें निजीकरण का प्रस्ताव वापस ले लेना चाहिए। अगर पावर कॉरपोरेशन निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेता है तो बिजलीकर्मी दिन-रात मेहनत करके ऊर्जा क्षेत्र में सुधार को और गति दे सकते हैं। निजीकरण प्रस्ताव के विरोध में बीते 401 दिनों से कर्मचारी आंदोलनरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.