देहरादून, जनवरी 27 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर सुवाखोली में जरूरतमंद, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर उन्हें शीतलहर एवं ठंड से राहत प्रदान की। मीरा सकलानी ने कहा कि जन्मदिवस जैसे व्यक्तिगत अवसर को समाजसेवा के माध्यम से मनाना ही सच्ची जनसेवा है। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारा संकल्प है और इसी संकल्प के साथ मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कार्य करते हैं। सभी के सुख दुःख में सम्मिलित होते हैं। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, गुड़मोहन राणा, रणवीर कंडारी, गौरी थपलियाल, अनिता जवाड़ी, अरविन्...