देहरादून, जनवरी 28 -- मसूरी। काबीना मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री राधाकृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मंत्री के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। कीर्तन के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी, जसोदा शर्मा, कमला थपलियाल, अनिता धनाई, गुड़ी देवी और राधा धनाई समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.